छत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर लिया बड़ा फैसला, दोगुनी हुई खुशी

CG Dhan Kharidi रायपुर:  छत्तीगसढ़ की विष्णुदेव सरकार ने किसानों को आज बड़ी राहत दी है। सरकार ने धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला कर लिया है। यानि कल 31 दिसंबर के बाद भी धान खरीदी चालू रहेगी। बता दें कि सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी करने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि अभी तक सरकार ने बढ़ी हुई तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन शाम तक सरकार तारीख बढ़ाने की घोषणा कर देगी।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शाम तक सरकार धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला कर लेगी। उन्होंने धान खरीदी को लेकर कहा कि इस बार प्रदेश में समर्थन मुल्य पर 1 करोड़ 50 लाख टन धान की खरीदी होगी। बता दें कि सरकार ने धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की थी।

Ration Card: गेहूं-चावल के साथ सरकार देगी ये गिफ्ट, राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Read more: Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

CG Dhan Kharidi गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख मीट्रिक टन के पार होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button