CG Dhan Ka Bonus: इस दिन मिलेगा धान बोनस का पैसा, सीएम साय ने किया ऐलान... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Dhan Ka Bonus: इस दिन मिलेगा धान बोनस का पैसा, सीएम साय ने किया ऐलान…

CG Dhan Ka Bonus छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने धान खरीदी में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। साय सरकार के राज में इस बार 27 लाख रजिस्टर्ड किसानों से करीब 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। सरकार ने इस बार 3100 रुपए की दर से धान खरीदी की है, जिसमें समर्थन मूल्य की राशि धान बेचने के कुछ दिन बाद खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं, अब किसानों को बोनस का इंतजार है। तो आपको बता दें कि किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने दी है।

सीएम साय ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि किसानों को जल्द ही धान के बोनस जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान बोनस के तौर पर किसानों के खाते में 12 हजा करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम साय ने कहा कि हम जल्द ही मोदी की एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं।

धान बोनस की राशि कब तक मिलेगी?

धान बोनस की राशि 15 फरवरी 2025 तक किसानों के खातों में जमा की जाएगी।

बोनस की राशि प्रति क्विंटल कितनी होगी?

प्रति क्विंटल 900 रुपये के हिसाब से बोनस की राशि दी जाएगी।

धान की खरीद किस दर से की गई है?

धान की खरीद 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।

कितने किसानों से धान की खरीद की गई है?

इस वर्ष 27 लाख पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की गई है।

धान बोनस की राशि कैसे प्राप्त होगी?

CG Dhan Ka Bonusबोनस की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button