छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Daily News: BJP को तगड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले पार्टी से नाराज हो कर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी…

CG Daily News सुकमा में एक बार फिर से BJP को बड़ा झटका लगा है। यहां 100 से अधिक लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 में दुर्कागुड़ा के सभी भाजपाईयों BJP के बागी अध्यक्ष प्रत्याशी लच्छू राम के समर्थन में पार्टी छोड़ी है। इसके पहले भी कई बड़े भाजपा नेताओं ने राजा मनोज देव के समर्थन में पार्टी छोड़ी

छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। इसके लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण शुरू हो गया है। इसके साथ ही नाराजगी भी शुरू हो गई है। इसके पहले भी सुकमा में टिकट नहीं मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और एक साथ 18 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा देने वालों में संगठन पदाधिकारी, वर्तमान पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है।

CG Daily News नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है। चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Back to top button