CG DA Hike: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, अब हर महीने बढ़कर मिलेगी सैलरी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG DA Hike: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, अब हर महीने बढ़कर मिलेगी सैलरी

CG DA Hike: छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों के लिए राहत बड़ी की खबर आई है। राज्य सरकार ने महंगाई के बढ़ते असर को देखते हुए श्रमिकों के महंगाई भत्ते (DA) और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इससे अब मजदूरों की महीने की आय में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।

 

 

क्या है नया फैसला?

छत्तीसगढ़ के श्रमायुक्त Him Shikhar Gupta ने न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत नई दरें जारी की हैं। ये बदलाव प्रदेश के 45 अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों पर लागू होंगे। लेबर ब्यूरो शिमला के औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच 11.28 अंकों की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी आधार पर श्रमिकों के महंगाई भत्ते में ₹226 प्रति माह की वृद्धि की गई है।

 

अलग-अलग सेक्टर के लिए कितना बढ़ा भत्ता?

कृषि क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सूचकांक में 34 अंकों की वृद्धि के चलते ₹170 प्रतिमाह का इजाफा हुआ है। वहीं अगरबत्ती उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ₹8.53 प्रति हजार अगरबत्ती के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।

 

अब कितना मिलेगा वेतन?

नई दरों के लागू होने के बाद श्रमिकों के वेतन में भी बदलाव किया गया है। जिसमें,

 

 

अकुशल श्रमिक (Unskilled Workers)

जोन A: 11,402

जोन B: 11,142

जोन C: 10,882

अर्द्धकुशल श्रमिक (Semi-Skilled Workers)

जोन A: 12,052

जोन B: 11,792

जोन C: 11,532

कुशल श्रमिक (Skilled Workers)

जोन A: 12,832

जोन B: 12,572

जोन C: 12,312

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी का बेटा मर्डर केस में दोषी करार, HC ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

 

उच्च कुशल श्रमिक (Highly Skilled Workers)

जोन A: 13,612

जोन B: 13,352

जोन C: 13,092

दैनिक वेतन भी बढ़ा

CG DA Hikeनई व्यवस्था के तहत दैनिक मजदूरी भी बढ़ाकर ₹419 से ₹524 के बीच कर दी गई है। जो श्रेणी और जोन के अनुसार तय होगी।

 

Related Articles

Back to top button