छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News : महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

Cg Current News :  एमसीबी/ 26 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा निवासी सीमा भी इस सौगात से बेहद खुश हैं।
सीमा ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि उनके खाते में पहुंचने से रक्षाबंधन का त्योहार और भी खुशी से मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें राखी, मिठाई और फल खरीदने में सुविधा होगी। वे प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में करेंगी और अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मनाएंगी।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहतीं। त्योहार के अवसर पर मिली यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ खुशी और आत्मविश्वास का माध्यम भी बनी है।
“विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार”
सीमा ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। रक्षाबंधन से पहले सहायता राशि मिलने से इस बार उनके परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं।
खुशियों से जुड़ता विकास का विश्वास
सीमा की कहानी इस बात की झलक देती है कि शासन की योजनाएं जब सीधे हितग्राहियों तक पहुंचती हैं तो उनका प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशियों और महिलाओं के आत्मविश्वास से भी जुड़ जाता है। रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की राशि ने सीमा के परिवार में त्योहार की तैयारियों को आसान बनाया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।
राखी के पवित्र रिश्ते, भरोसे के मजबूत साथ और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की इस कहानी में सीमा की खुशी यही संदेश देती है-“महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button