छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल दुकान को किया गया सील, जाने क्या है पूरा मामला?

Cg Current News :    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शहर के राजपुर इलाके के एक मेडिकल दुकान में खुलेआम मरीजों को बिना उचित अनुमति और वैध लाइसेंस के इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मेडिकल दुकान को सील कर दिया है। यह कदम कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया।

Read More: FASTag New Rules: 15नवंबर से बदल जायेंगे FASTag के नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा दोगुना चलान.. यहां समझें क्या है पूरा कैलकुलेशन

आरोपी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने राजपुर क्षेत्र में तुरंत जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान यह पुष्टि में  पाया कि यहाँ न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई उचित चिकित्सा सुविधा। बल्कि मेडिकल स्टोर संचालक अपने मन मुताबिक बिना डॉक्टर की देखरेख के  मरीजों को इंजेक्शन लगाने का कार्य कर रहा थ। जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि सरकारी नियमों का भी उल्लंघन है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button