CG के दुर्ग में 27 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन, 100 पदों पर होगी भर्ती…

Durg Rozgar Mela जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10.30 बजे से 27 जुलाई 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर – 6 भिलाई में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रा. लि. के लिए पद रिक्त हैं।
Durg Rozgar Melaजिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी एवं समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेला के पूर्व 26 जुलाई 2023 को काऊंसिलिंग एवं टोकन वितरण समय प्रातः 11 बजे किया जावेगा। टोकन प्राप्त आवेदकों को ही 27 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने का अवसर दिया जायेगा।
Read more वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए…



