CBSE board: CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

CBSE board केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. विंटर बाउंड यानी शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए स्कूलों के लिए कड़े नियम भी जारी किए हैं. जानिये बोर्ड की इस गाइडलाइन में आपके काम की कौन-कौन सी बातें हैं.
केवल विंटर बाउंड स्कूलों के लिए है यह शेड्यूल
सीबीएसई ने साफ किया है कि 9 नवंबर से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की यह समयसीमा केवल उन स्कूलों के लिए है जो सर्दियों की छुट्टियों (Winter Session) वाले इलाकों में आते हैं. सामान्य सत्र (Regular Session) वाले बाकी सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का नोटिस अलग से जारी किया जाएगा.
प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़े 4 सबसे जरूरी नियम
बोर्ड के निर्देशानुसार केवल उन्हीं छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट में बैठने का मौका मिलेगा जिनका नाम ऑनलाइन उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) में दर्ज होगा. जिन स्कूलों में किसी विषय के 30 से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे, वहां एक दिन में 2 या 3 सेशन बनाकर परीक्षा कराई जाएगी. यह व्यवस्था लैब में उपलब्ध क्षमता के हिसाब से तय होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर बैच की एक ग्रुप फोटो सीबीएसई द्वारा दिए गए ऐप लिंक पर अपलोड करना जरूरी होगा.
इसके साथ ही 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित रीजनल ऑफिस के जरिए होगी. वहीं 10वीं का इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित किया जाएगा.
CBSE boardशीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के छात्र अब अपनी प्रैक्टिकल फाइल्स और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कर लें. 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होने वाले इन असेसमेंट के मार्क्स तुरंत बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, इसलिए तय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है.
One Comment