CBSE टर्म 2 परीक्षा की तारीख का ऐलान – RGH NEWS
देश

CBSE टर्म 2 परीक्षा की तारीख का ऐलान

RGHNEWS,9फरवरी2022,CBSE Term 2 Exam Dates Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. सीबीएसई ने परीक्षा की तारीख के संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है. सीबीएसई के नोटिस के अनुसार टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से शुरू होगी. सीबीएसई ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी. परीक्षाओं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी.

ऑफलाइन माध्यम से होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे सत्र (सेकेंड टर्म) की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करेगा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘बोर्ड ने विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद और देश में कोविड​​-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा, ‘थ्योरी परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी.’

यहां देखें सीबीएसई का नोटिस

परीक्षा 50 फीसदी बचे हुए सिलेबस के लिए

बता दें कि सीबीएसई का यह नोटिस टर्म 2 परीक्षा के 50 फीसदी बचे हुए सिलेबस के लिए है. सीबीएसई ने बताया कि प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.

टर्म 1 का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी

CBSE टर्म 1 रिजल्ट 2022 (CBSE Term 1 Result 2022) भी जल्द जारी किया जा सकता है. कक्षा 10, 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि टर्म 1 परीक्षा के बाद छात्रों को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा. कक्षा 10, 12 का अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद जारी किया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button