देश

CAA App Launch: भारत की नागरिकता के लिए सरकार ने लॉन्च किया CAA 2019 ऐप

CAA App Launch केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मोबाइल ऐप शुरू किया जो पात्र लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)-2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, एप्लिकेशन को ‘गूगल प्ले स्टोर’ या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के तहत आवेदन करने के लिए ‘सीएए-2019’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।’’

CAA App Launch इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल शुरू किया था। विवादास्पद सीएए को लागू करने के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया था जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

Related Articles

Back to top button