देश

Bulandshahr News: महिंद्रा के शोरूम में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक…

Bulandshahr News: त्रिलोक चन्द/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र से एक आगजनी की घटना का बड़ा मामला सामने आया है। जहां NH-34 पर स्थित महिंद्रा गाड़ी के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अग्निकांड में सात कारें महिंद्रा की जली हैं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली के गांव बिलसुरी के निकट महिंद्रा कार का शोरूम स्थित है। बताया जाता है कि शोरूम में सैकड़ो गाड़ियां खड़ी थी, जिनमें कुछ गाड़ी सीएनजी की भी हुई थी। शनिवार की रात को शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड पर शोरूम के केयरटेकर ने धुआं उठते देखा तो आनन-फानन में मामले की जानकारी शोरूम संचालक को दी गई।

Read more : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला

Bulandshahr News: शोरूम में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों को दमकल कर्मियों ने एक तरफ करवाकर उन्हें बचाया। अग्निकांड में 7 कारें जलकर खाक हुई। करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अग्निकांड से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई थी। अग्निकांड की जानकारी पाकर सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और सिकंदराबाद को भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि शोरूम में एंटीफायर टेंडर मौजूद थे, लेकिन शोरूम के कर्मचारी उनका प्रयोग नहीं कर सके।

 

 

Related Articles

Back to top button