Boat Accident: दिल दहला देने वाली घटना, नाव पलटने से 86 लोगों की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
देश

Boat Accident: दिल दहला देने वाली घटना, नाव पलटने से 86 लोगों की दर्दनाक मौत…

Boat Accident: कांगो के उत्तर पश्चिमी इक्वेटर प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मोटरचालित नाव के पलटने से कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि यह हादसा बसानकुसू क्षेत्र में हुआ,जिन लोगों की मौत हुई है उनमें अधिकतर छात्र थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दुर्घटना का कारण क्या था। हालांकि सरकारी मीडिया ने इसके लिए ‘नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और रात में नौवहन’ को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

कांगो में इससे पहले भी दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। हाल ही में यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग लापता हो गए थे। यह हादसा कांगों नदी में हुआ था। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए थे। हादसे के दौरान कई लोगों को बचा भी लिया गया

 

Read more Chhatisgarh Samachar: एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण

 

 

क्यों होते हैं हादसे?

Boat Accidentकांगो में अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं क्योंकि नाव में क्षमता से अधिक लोगों को सवार किया जाता है। अभी तक इस पर नकेल कसने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कांगे में कई ऐसे स्थान हैं जहां आवाजाही के लिए लोग नावों का ही इस्तेमाल करते हैं। यहां सड़कें खस्ताहाल हैं।

Related Articles

Back to top button