Blast in Meghalaya coal mine: कोयले की खदान में हुआ भीषण विस्फोट, 10 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

Blast in Meghalaya coal mine मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका हो गया है। धमाका इतना तेज था कि मौके पर ही 10 मजदूरों की मौत हो गई है। बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।
राहत व बचाव कार्य शुरू
Blast in Meghalaya coal mine News हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की हुई है। फिलहाल मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कैसे हुआ धमाका?
Blast in Meghalaya coal mineशुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरी हादसे का मुख्य कारण क्या है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही हादसे का कारण पता चल पाएगा।



