Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

सिनेमा जगत के इन सितारों को BJP ने बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 400 पार का लक्ष्य लेकर NDA चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसी बीच बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी गई है। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के सितारों को भी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से सितारों को बीजेपी ने कहां से टिकट दिया है।

बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी 2016 में राज्यसभा मनोनीत सदस्य बने। इसी साल में वे भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने केरल की त्रिशूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वे इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। सुरेश गोपी मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Read more: Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 3 फीट के दूल्हे ने ढाई फीट की दुल्हन ने रचाई शादी…हर जगह बन रहा चर्चा का विषय

बांग्ला अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी
कई बांग्ला फिल्मों में नजर आ चुकीं लॉकेट चटर्जी पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं। वे 2015 में भाजपा शामिल हुईं। 2016 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2019 में वे हुगली से सांसद बनीं। 2021 में उन्होंने फिर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लॉकेट चटर्जी राजनीति के अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। लॉकेट चटर्जी ने ‘एकतो चोहा’ फिल्म से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी
वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा चुनाव से तीसरी बार मैदान में होंगी। आज हेमा मालिनी भले ही फिल्मी दुनिया को छोड़ राजनीति में काफी सक्रिय हैं, लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद किया गया है। हेमा मालिनी को पहली सफलता फिल्म जॉनी मेरा नाम से हासिल हुई थी। बाद में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया था।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
निरहुआ 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ा और लोकसभा सीट छोड़ दी। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ और निरहुआ ने अखिलेश के भाई और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हरा दिया।

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी
2014 और 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 2014 में तिवारी ने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया था। 2019 में वे यहां से दूसरी बार जीते। इस बार चर्चा थी कि उन्हें बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, हालांकि अब वे तीसरी बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से ही चुनाव मैदान में होंगे।

अभिनेता रवि किशन
2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन गोरखपुर सीट से ही जीते थे। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें टिकट दिया है।

भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह
भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह, बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बने हैं। यहां से अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। 2019 में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। बाद में सुप्रियो इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़वाया। सुप्रियो की छोड़ी सीट पर बाद में शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा पहुंचे थे। 2021 में हुए इस उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने पवन सिंह ही मैदान में थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button