BJP Election: इन राज्यों के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान किया, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी? – RGH NEWS
अन्य खबर

BJP Election: इन राज्यों के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान किया, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी?

BJP Election भारतीय  जनता पार्टी ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि असम विधानसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्क्ष विजयंत पांडा को सौंपी गई है।

 

read more Wine Shop Close Timing: अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें! आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश

 

 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी चिट्ठी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सिविल एविएशन के राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

 

वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Back to top button