छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ में BJP ने नगरीय निकायों चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें लिस्ट…

BJP Candidate List छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना शुरू हो गया है। इसी बीच बीजेपी ने अपने निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
BJP Candidate Listभाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत छुरिया अजय पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही नगर पंचायत छुरिया में 15 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। वहीं, डोंगरगढ़ नगर पालिका के लिए 24 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जबकि लालबहादुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र साहू को चुनावी मैदान में उतारा है, साथ ही लालबहादुर नगर पंचायत से 15 पार्षद प्रत्याशियों की भी लिस्ट जारी की है।