राजनीतिक
BJP विधायक की कोरोना से मौत……सांस लेने में दिक्कत के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती

रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में सलोन से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का इलाज के दौरान निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ (Lucknow) के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
बताया गया कि दल बहादुर कोरी कोरोना से संक्रमित थे. आज (7 मई) सुबह लखनऊ के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उधर विधायक के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.



