देश

BJP ने जारी की 85 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. यूपी के हाथरस की सादाबाद सीट से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को बीजेपी का टिकट मिला है जबकि कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति सिंह अब कमल निशान पर रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी.

असीम अरुण को कन्नौज से टिकट

इसके अलावा सिरसागंज से हरिओम यादव, मैनपुरी से जयवीर सिंह, हरदोई से नितिन अग्रवाल, एटा से विपिन वर्मा और कन्नौज से असीम अरुण को बीजेपी का टिकट मिला है. अलीगंज से मौजूदा विधायक सत्यपाल राठौर अपनी टिकट बचाने में सफल रहे हैं. इसके साथ ही पुरवा से अनिल सिंह, कासगंज से देवेंद्र लोधी को फिर से टिकट मिला है.

 

लिस्ट में सतीश महाना का नाम भी शामिल है जिन्हें महाराजपुर सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा लखीमपुर से योगेश वर्मा को टिकट मिला है. फर्रुखाबाद सीट से मेजर सुनीद द्विवेदी को टिकट मिला है. इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट हासिल हुआ है. रामनरेश अग्निहोत्री और अर्चना पांडे जैसे मंत्रियों को भी फिर से टिकट मिला है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button