Bindiya Design: ट्राय करे बिंदिया के ये डिजाइन देगी सटल और एलिगेंट लुक, खूबसूरती में लग जायेंगे चार चाँद
Bindiya Design: ट्राय करे बिंदिया के ये डिजाइन देगी सटल और एलिगेंट लुक, खूबसूरती में लग जायेंगे चार चाँद

Bindiya Design: ट्राय करे बिंदिया के ये डिजाइन देगी सटल और एलिगेंट लुक, खूबसूरती में लग जायेंगे चार चाँद। किसी भी त्योहार पर अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट वियर करती हैं तो ज्वेलरी, मेकअप के साथ एक और चीज बहुत जरूरी होती है और वो है बिंदी। जी हां, बिंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा लगता है। एक छोटी सी बिंदी आपके पूरे लुक को बदल सकती है। हालांकि इसका चुनाव भी आपको अपने फेस के अनुसार करना चाहिए। ऐसे में आइये आपको बताते है बिंदिया के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो आपको बहुत ही सटल और एलिगेंट लुक देगी।
Bindiya Design: ट्राय करे बिंदिया के ये डिजाइन देगी सटल और एलिगेंट लुक, खूबसूरती में लग जायेंगे चार चाँद
गोल शेप की बिंदी
गोल शेप की बिंदी का डिजाइन इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है। लगभग सभी बॉलीवुड डीवाज इसी शेप की बिंदी लगाना पसंद करती हैं। हालांकि अवसर और इवेंट के अनुसार वह अपनी बिंदी की साइज और कलर में बदलाव करती हैं। फिर भी रेड कलर की राउंड सिंपल बिंदी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। यह बिंदी आपको बहुत ही सटल और एलिगेंट लुक देगी।
पर्ल बिंदी
बिंदी अगर डिफरेंट स्टाइल की लगाना चाहती हैं तो फिर पर्ल बिंदी भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। ये गर्ल्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। ये क्यूट सी बिंदी आपको सबसे अलग लुक देगी। ये कई साइज में मिल जाएंगी। यह सिंपल भी लगेगी और आपको लुक भी अच्छा देगी।
छोटी सी ब्लैक बिंदी
अक्सर बॉलीवुड डीवाज छोटी सी ब्लैक बिंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी बहुत बड़ी बिंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। ये आपको ट्रेडिशनल लुक भी देगी और आप ब्यूटीफुल भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़े: Woman Saree Design :साड़ी की ये डिज़ाइन पहन कर आप लगेगी बेहद खूबसूरत
डबल लेयर बिंदी
देखने में डबल लेयर बिंदी काफी अलग और अच्छी लगती हैं। इसमें आप अपनी साड़ी या ड्रेस की मैचिंग की कोई भी दो कलर की बिंदिया लेकर उन्हें कॉम्बिनेशन में एक के ऊपर एक लगाएं। आसानी से बन गई आपकी डबल लेयर बिंदी।
मैरून रंग की बिंदी
हमने घरों में हमेशा अपनी मम्मी, दादी, नानी को मैरून रंग की बिंदी लगाते ही देखा है। ये आज भी ट्रेंड में है, हालांकि इसकी साइज थोड़ी छोटी हो गई है। आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ सभी ने अपनी शादी में इसी साइज की बिंदी लगाई थी। खास बात यह है कि ये साइज और कलर हर फेस पर अच्छा लगाता है।
ये भी पढ़े: Earring Designs: कॉलेज गर्ल्स के लिए डेली यूज़ के लिए खास इयररिंग कलेक्शन



