छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; खाई में कार गिर ने से युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Bilaspur news छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बहुत दर्दनाक खबर सामने आई है। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और उनके साथी विराट अग्रवाल की मौत हो गई। चलिए विस्तार से आपको पूरी खबर बताते हैं।

 

Bilaspur News: यह है पूरा मामला

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और उनके साथी विराट अग्रवाल की मौत हो गई। हादसा मस्तूरी ब्लॉक में निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना की सड़क पर हुआ, जब वाहन शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवाओं को लेकर जा रहा था।

 

सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तत्काल निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

read more AAP Leader Lucky Oberoi Murder: AAP नेता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

 

 

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची

Bilaspur newsहादसे की जानकारी मिलते ही उरगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे की वजह सड़क की निर्माणाधीन स्थिति और तेज गति को माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारणों की जांच जारी है। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उरगा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी घटना की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और सड़क पर निर्माणाधीन हिस्सों की सुरक्षा और चेतावनी संकेतों की कमी की भी जांच की जा रही है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button