छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur latest news: बिलासपुर में पेंट -पुट्टी फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां

Bilaspur latest news बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। पेंट और पुट्टी बनाने वाली इस फैक्ट्री की पूरी इमारत आग की चपेट में है। मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है।

 

तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग

मिली जानकारी के मुताबिक, आग जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री में आग लगने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह फैक्ट्री पेंट और पुट्टी बनाने का कार्य करती थी। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री की पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। मौके पर दमकल की टीम तुरंत पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए और दमकल कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं।

 

read more CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को होगा पेश, जानें इस बार बजट में क्या होगा खास?

 

 

Bilaspur latest newsवहीं, इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। दमकल टीम आग को फैलने से रोकने और आसपास की इमारतों को सुरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और आसपास के क्षेत्र को खाली कराने का काम कर रही है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कोई इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button