छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद…

Bijapur Naxal Encounter सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है। जवानों ने 31 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेता फंसे हुए हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं

बस्तर पुलिस की मानें तो माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 घायल हुए हैं। फिलहाल बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में सर्चिंग जारी है।

 

 

गृहमंत्री शाह ने जवानों को दी बधाई

Bijapur Naxal Encounter: इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिलने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।

Related Articles

Back to top button