देश
Bihar News: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, कई लोग घायल..

Bihar News बिहार के समस्तीपुर में एक कंपनी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसर, वैनी थाना क्षेत्र में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि आठ मजदूर घायल हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में तब्दील हो गई दीवारें
Bihar Newsबॉयलर फटने के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर बॉयलर फटा है वह जगह मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक एक मजदूर की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है।