देश

Bihar News: यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग.. 100 से भी ज्यादा यात्री थे सवार

Bihar News सुपौल से दिल्ली जा रही एक चलती बस में आग लग गई। घटना के बाद चालक ने बस को रोक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि बस में 125 यात्री सवार थे। इस यात्रा के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए खिड़की से भी कूद गए। वहीं बच्चों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस में आग लगने की वजह क्या थी। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे तो कुछ गर्मी को भी कारण बता रहे हैं।

अफरातफरी में 10 से 12 लोगों को चोटें आईं

यात्रियों की माने तो सभी यात्री सुरक्षित निकल गए हैं। अफरातफरी में दस-बारह लोगों को हल्की चोटें आई है। एक चालक ने बताया कि तीन किलोमीटर पहले से आग सुलग रही थी। लेकिन चालक जबरदस्ती बस चला रहा था

लेकिन यात्रियों के दबाव के बाद बस को रोका गया और सभी यात्री बस से बाहर निकले। बस शिवगुरु कंपनी की बताई जा रही है। जबतक लोग कुछ समझ पाते बस धू-धू कर जलने लगी।

 

 

Read more MP News: किसानों ने ली राहत की सांस! सरकार ने अब गेहूं खरीदी के लिए इस तारीख तक बढ़ाई पंजीयन की लास्ट डेट.?

 

Bihar Newsस्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर सभी विफल रहे और बस जलकर राख् हो गया। बताया गया सभी यात्री रात में ही अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान कर गए।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button