Bihar News: बिहार के केंद्रीय मंत्री के भांजे को गोली मारकर हत्या, गोलीबारी में उनकी बहन भी घायल…

Bihar News बिहार के कटिहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नवगछिया के जगतपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार नित्यानंद राय के 2 भांजों जयजीत यादव और विकल यादव में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में विकल यादव की मौत हो गई। जबकि जयजीत यादव गंभीर घायल हो गए। गोलीबारी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बहन को भी गोली लगी है।
मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद घायल भाई ने हथियार छीनकर हमलावर भाई को गोली मार दी। इसके बाद दोनों घायलों को भागलपुर स्थित डाॅ. एनके यादव के नर्सिंग होम लाया गया। वहां पर डाॅक्टरों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई जयजीत की हालत गंभीर है। घटना में उनकी बहन को भी गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Arisinfra Solutions IPO Open: आज ओपन हुआ ये नया IPO, जानें GMP, जानें कितना तारीख तक कर सकते हैं निवेश…
मां का नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
Bihar Newsघटना की सूचना मिलने पर परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विकल यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भागलपुर हाॅस्पिटल भेजा है। परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों में पानी को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है। उनका इलाज भी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।