देश

Bihar Election Results Exit Poll: बिहार चुनाव के Exit Poll पर इस पार्टी की बहुमत, 14 नवंबर को आएगा फाइनल रिजल्ट

Bihar Election Results Exit Poll  बिहार चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। दोनों फेज में बंपर मतदान हुआ। बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए। कुल 66.90% मतदान हुआ। अब 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है। इस बीच तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी आने शुरू हो गए हैं। जिसमें एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। मैटराइज-IANS, पीपुल पल्स, पीपुल्स इनसाइट. चाणक्य, पोलस्ट्रेट. जेवीसी पोल्स और दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 145 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महागठबंधन को 91 और अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं। सिर्फ Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि ये सभी आंकडे हैं। असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच मतगणना की तैयारियां भी तेज कर दी गई है।

 

पटना में बुधवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि हमें बहुत ही सकारात्मक सूचना मिली है। 1995 से भी बेहतर फीडबैक मिला है। सबने भारी मतदान किया। लोगों ने इस सरकार के खिलाफ वोट किया है। इस बार बदलाव होने जा रहा है। 14 को परिणाम और 18 को शपथ ग्रहण होगा। भाजपा, एनडीए के लोग बौखलाहट में हैं।उन्होने कहा कि मतदान समाप्त होने के पहले ही एग्जिट पोल आने लगा। यह मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है। अधिकारियों पर दबाव बनाने को ऐसा सर्वे किया गया। सर्वे दिखाने वाले वही लोग हैं जो पाकिस्तान के शहरों पर कब्जा कर लिया था। प्रोपगंडा किया जा रहा है। सैम्पल सर्वे कोई नहीं बता रहा है। इसका मानक क्या है। पीएमओ जो तय करते हैं, वहीं दिखाया जाता है

 

Read more Delhi Blast 2025: दिल्‍ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, 26 जनवरी को लाल किला को उड़ाने का था प्लानिंग…

 

 

बिहार चुनाव के परिणाम से पहले सीएम नीतीश ने महावीर मंदिर में की पूजा

बिहार चुनाव के परिणामों से पहले सीएम नीतीश कुमा ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे। 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा। इस चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 67.90 फीसदी मतदान हुआ।

 

एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी, बोले नित्यानंद राय

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कहा, कि जनता की आवाज और NDA सरकार के लिए मुहर वही एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है। उससे भी ज्यादा NDA के पक्ष में सीटें आएंगी। NDA सरकार बनाएगी। ख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो सुशासन की लहर है वह चुनाव में मतदान के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल?

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में NDA की जीत की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, महागठबंधन को दूसरे नंबर पर बताया गया है। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की संभावना जताई गई है।

 

 

भाजपा ने क्या कहा?

बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने और एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलेगा और जीत होगी। भाजपा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी।

 

 

Bihar Election Results Exit Pollबिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- “इस चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। इसका प्रमाण ऐतिहासिक रूप से दर्ज मतदान प्रतिशत है। यह बिहार की जनता की अपनी लोकतांत्रिक चेतना में अटूट आस्था का भी परिचायक है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस प्रकार माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, उससे यह स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर विकास, सुशासन, स्थिरता, शांति और समृद्धि की निरंतरता के लिए राजग को चुनने जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button