Bihar Election News: सरकार का बड़ा ऐलान; प्रदेश में इसी महीने से मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली... – RGH NEWS
देश

Bihar Election News: सरकार का बड़ा ऐलान; प्रदेश में इसी महीने से मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली…

Bihar Election News: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.

 

इस दिन से होगी लागू

आपको बता दें बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें ये फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जुलाई माह के बिल से ही इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।

 

Read more Chhattisgarh daily news: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को फिर से लगा बड़ा झटका; 9 मेमू ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें सूची..

 

 

सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्वीट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस फैसले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की है। उन्होंने कहा, “हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब तय कर लिया गया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।”

 

Bihar Election Newsनीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ होगा। यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली होगी।

Related Articles

Back to top button