DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर आया बड़ा अपडेट,सैलरी में आएगा बड़ा उछाल – RGH NEWS
देश

DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर आया बड़ा अपडेट,सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

Big update regarding DA of government employees, there will be a big jump in salary

DA Hike Update : एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले मोदी सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात देने जा रही है। खबर है कि मोदी सरकार महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। हांलकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि होली से पहले मोदी सरकार डीए और भत्तों पर बड़ा फैसला ले सकती है।

Read more: हृदय रोग के ऑपरेशन के लिए अंजली ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

DA Hike Update आपको बता दें कि होली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। जुलाई से नवंबर तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े से लगाया गया है। फिलहाल अभी कर्मचारियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है। अगर सरकार ये फैसला लेती है तो चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 50 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही 2 महीने का एरियर पर भी फैसला हो सकता है। जिससे देश के 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button