छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

हृदय रोग के ऑपरेशन के लिए अंजली ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर, 05 मार्च 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में प्रदर्शनी हेतु लगाए गए स्टॉल निरीक्षण के दौरान नन्हीं बालिका कु. अंजली से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कु. अंजली पहले हृदय रोग से पीड़ित थी। ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। कु. अंजली ने हृदय के ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि टकरागुड़ा निवासी छह वर्षीय कु. अंजली के हृदय का ऑपरेशन चिरायु योजना के तहत किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button