CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने मुख्यमंत्री को मारा मुक्का, VIDEO वायरल… – RGH NEWS
देश

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने मुख्यमंत्री को मारा मुक्का, VIDEO वायरल…

पटना न्यूज: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. रविवार को एक युवक ने सीएम नीतीश पर पीछे से हमला कर पीठ में मुक्का जड़ दिया. हालांकि, सीएम को चोट नहीं आई है. पुलिस ने हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक से पूछताछ की जा रही है. शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर गए थे.

पटना न्यूज:


बता दें कि, योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे थे. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार किसी मूर्ती का माल्यार्पण करने के लिए जा रहे थे. तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि, समय रहते सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया.

पहले भी हो चुका है हमला

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी दर्शकदीर्घा में मौजूद शख्स ने सीएम नीतीश पर प्याज और ईंट से हमला कर दिया था. इस दौरान मंच पर मौजूद सीएम के सुरक्षा गार्ड ने मुख्यमंत्री की रक्षा की थी.

Related Articles

Back to top button