देश

Big Breaking: मुंबई से फुकेत जा रही इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई मे कराई गई इमेरजेंसी लैंडिंग… पढ़े चौकाने वाला खुलासा!

Big Breaking इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को शुक्रवार को एक बम की धमकी के संबंध में जानकारी मिली। यह धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी के माध्यम से दी गई थी। धमकी मिलने पर, पायलट ने फ्लाइट की तुरंत चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया।

 

यह एयरबस A320 गुरुवार दोपहर 3:33 बजे मुंबई से उड़ान भरकर निकली थी। उड़ान के दौरान, जब विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, तब पायलट को धमकी की चिट्ठी मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए, उन्होंने फ्लाइट को चेन्नई की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। शाम 7:16 बजे फ्लाइट ने वहां सुरक्षित लैंडिंग की।चेकिंग के बाद फ्लाइट की जांच की गई। फुकेट एयरपोर्ट पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है,

 

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया

कंपनी ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। साथ ही रेगुलर अपडेट भी दिए जा रहे हैं ।

फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट को जून में भी धमकी मिली

इसी साल जून में थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी।

 

Read more Latest Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात

 

 

Big Breakingन्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया था कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था।

Related Articles

Back to top button