Big accident : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 3 की हालत गंभीर..

Bike rider dies : बिलासपुर जिले में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं 3 युवक घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, कोनी निवासी धमेंद्र ठाकुर (27) अपने साथी रोहित निषाद, दुर्गेश यादव, राहुल टंडन के साथ रविवार की रात बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। रात करीब 9 बजे बाइक सवार युवक बिलासा ताल के पास पहुंचे थे। उसी समय रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चारों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। हादसे के बाद चारों युवक सड़क किनारे इधर-उधर बेहोशी की हालत में पड़े थे।
Read more: APPLE ने जारी की सबसे पॉपुलर Apps और गेम, अब Free में कर सकेंगे डाउनलोड
इससे बाइक सवार 4 युवक 15 फीट उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
इस दौरान राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार और आसपास पड़े युवकों को देखा। उन्होंने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक युवक धर्मेंद्र ठाकुर की मौत हो गई थी। वहीं, रोहित, दुर्गेश और राहुल घायल स्थिति में मिले। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना के तत्काल बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार वाहनों पर नहीं है लगाम
Bike rider dies :शहर के साथ ही आसपास की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। खासकर कोनी-रतनपुर मार्ग में चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।



