आटा-दाल-चावल महंगा हुआ! जाने क्या है आटे दाल की नयी कीमत.

Bharat Atta Dal Chawal New Rate List
देश में बढ़ती महंगाई का असर आम लोगो के जेब पर पड़ेगा सीधा .क्योंकि अब ‘भारत’ ब्रांड वाले आटा-चावल-दाल पर भी पड़ने लगा है। जी हां, सरकार ने अपने इन तीनों प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें कल 22 अक्टूबर से लागू हुईं और आज से बढ़े हुए रेट पर यह तीनों चीजें मिलेंगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आज सरकार ने भारत ब्रांड फेज-2 लॉन्च किया है। इस दूसरे फेज के तहत ही सरकारी आटा-दाल और चावल के रेट बढ़ाए गए हैं। जाने क्या है आटे दाल की नयी कीमत.
Read more:Cg News: मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया
NCCF की वैन 4 राज्यों में नए रेट पर.. ये सस्ती चीज खरीद पाएंगे
सरकार लोगों को सहकारी समितियों NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए बाजार से सस्ते रेट पर आटा-दाल और चावल उपलब्ध कराती है। फेज-2 की शुरुआत में NCCF की वैन 4 राज्यों में नए रेट पर आटा-दाल और चावल बेचेगी। इसके बाद अगले 10 दिन में पूरे देश में नए रेट पर तीनों चीजें बिकेंगी। इस वैन से लोग सस्ता प्याज और टमाटर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि बेशक भारत ब्रांड आटा-दाल और चावल के रेट बढ़ाए गए हैं, लेकिन नए रेट भी बाजार रेट से कम ही होंगे।
नए आदेश में कहा गया है कि:-
‘भारत आटा’ का रेट अब 27.50 रुपये नहीं 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। ‘भारत चावल’ का रेट 34 रुपये प्रति किलोग्राम और ‘भारत चना दाल’ अब 65 रुपये नहीं 70 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
बढ़ते कीमतों में दाम है
• ऐसे में अब 10 किलो भारत आटा का दाम 275 रुपये नहीं बल्कि 300 रुपये होगा।
• 10 किलो भारत चावल का दाम 290 रुपये नहीं बल्कि 340 रुपये होगा।
• चना साबूत दाल 58 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 107 रुपये प्रति किलो,
• साबूत मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलो और मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

दामों में वृद्धि पर भी मिलेगी सब्सिडी
भारत सरकार रेट बढ़ने के बाद भी आटे पर 2 रुपये 35 पैसे प्रति किलो सब्सिडी देगी। भारत चावल’ के लिए 2 रुपये प्रति किलो सब्सिडी मिलेगी।
Bharat Atta Dal Chawal New Rate लिस्ट
भारतीय बाजार में तीनों के भाव कुछ इस प्रकार है ?
* आटे का रेट करीब 36 रुपये.
* चावल करीब 43 रुपये.
* चना दाल 94 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
* कहीं-कहीं 120 और 70 रुपये प्रति किलो भी है। मूंग दाल 124, मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलो बिक रही है।



