Bengaluru Stampede Case News; मुश्किल में फंसी Virat Kohli की टीम, बंगलूरू भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स (RCB) के खिलाफ FIR दर्ज…

Bengaluru Stampede Case News बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।
पुलिस के अनुसार, यह मामला कब्बन पार्क पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना), 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जान-बूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना), 190 (सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति में किए गए अपराधों के लिए गैरकानूनी जमावड़े में शामिल लोगों की जिम्मेदारी), 132 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 125(12) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य), 142 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 121 (किसी अपराध के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है।
IPS सीमांत कुमार नए पुलिस आयुक्त
FIR filed against RCB for Stampede incident: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त कर दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।
सीमांत कुमार सिंह की नियुक्ति चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को मची भगदड़ के परिप्रेक्ष्य में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा निलंबित किये जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई है। दयानंद को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘सीमांत कुमार सिंह, आईपीएस (केएन: 1996), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स, बेंगलुरु को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है और अगले आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त, बेंगलुरु सिटी, बेंगलुरु के पद पर तैनात किया जाता है।’
चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज की गई है?
एफआईआर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य पर दर्ज हुई है।
इस भगदड़ में कितने लोगों की मौत और कितने घायल हुए?
इस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए।
बेंगलुरु के नए पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Bengaluru Stampede Case Newsसीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है; बी दयानंद को निलंबित किया गया।


