खेल

BCCI विराट कोहली से छिनने वाली है कप्तानी,ये खिलाड़ी बनेगा नया वनडे कप्तान

नई दिल्ली: विराट कोहली ने हाल ही भारत की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी है. जिसके बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान नियुक्त किया गया. हालांकि अब बीसीसीआई भारत की वनडे टीम को भी एक नया कप्तान देने का प्लान बना रहा है. दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद इस बात पर फैसला ले लिया जाएगा. इसी बीच बीसीसीआई ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा भी कर दिया है जो आने वाले समय में भारत का नया वनडे कप्तान बन सकता है.

ये खिलाड़ी बनेगा नया वनडे कप्तान

भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैच खेलने हैं और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश को सफेद गेंद (सीमित ओवर) फॉर्मेट में दो कप्तानों की जरूरत है, जो टीम में विचारों के टकराव का कारण बन सकता है. रोहित शर्मा पहले से ही टी20 टीम के कप्तान हैं और 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई के गलियारों में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में एक कप्तान रखने की चर्चा हो रही है.

 

टेस्ट टीम के उपकप्तान बनेंगे रोहित

टेस्ट टीम में रहाणे और पुजारा की जगह बनी रहेगी लेकिन इस प्रारूप में रोहित को उप-कप्तान बनाया जा सकता है. खराब लय में चल रहे रहाणे के लिए हालांकि अंतिम 11 में जगह बनाना मुश्किल होगा. श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के शानदार लय में होने के साथ सूर्यकुमार यादव और हनुमा विहारी जैसे मध्यक्रम के विकल्प के होते हुए अनुभवी रहाणे के लिए अंतिम 11 में जगह हासिल करना आसान नहीं होगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button