बिजनेस

Bank UPI Alert: नए साल में HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, छोटे UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट बंद

Bank UPI Alert एचडीएफसी बैंक के ग्राहक अगर यूपीआई से 500 रुपये या उससे कम का पेमेंट करते हैं, तो 1 जनवरी 2027 से उन्हें बैंक की तरफ से एसएमएस अलर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि, ऐसे सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ईमेल पर मिलती रहेगी.

 

read more UPPCS-2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

 

 

1 जनवरी से क्या बदलेगा?

एचडीएफसी बैंक के इस फैसले का असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो छोटे-छोटे यूपीआई पेमेंट करते हैं. बैंक के मुताबिक, 500 रुपये या उससे कम के ट्रांजैक्शन पर अब एसएमएस अलर्ट नहीं भेजा जाएगा. यानी कि अगर आप 100, 200, 400 या 500 रुपये का पेमेंट करते हैं, तो आपके मोबाइल पर बैंक की तरफ से एसएमएस नहीं आएगा.

 

 

वहीं, 500 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर एसएमएस अलर्ट पहले की तरह मिलता रहेगा. इसके अलावा, बैंक ने साफ किया है कि सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए ईमेल अलर्ट जारी रहेंगे. यानी कि पेमेंट की रकम कितनी भी हो, ग्राहक के रजिस्टर्ड ईमेल पर इसकी जानकारी भेजी जाएगी.

 

क्यों बंद हो रहे हैं छोटे पेमेंट के SMS अलर्ट?

इस बदलाव की वजह भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के नए निर्देश हैं. ये निर्देश 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे. आरबीआई के मुताबिक, 500 रुपये से ज्यादा के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन पर बैंक को तुरंत एसएमएस अलर्ट भेजना जरूरी होगा.

 

लेकिन 500 रुपये या उससे कम के ट्रांजैक्शन के मामले में बैंक अपनी पॉलिसी के हिसाब से फैसला कर सकते हैं कि एसएमएस भेजना है या नहीं. अगर बैंक छोटे ट्रांजैक्शन पर एसएमएस भेजने का फैसला करते हैं, तो इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता. ध्यान देने वाली बात यह है कि आरबीआई का यह नियम सिर्फ यूपीआई पेमेंट तक सीमित नहीं है. ये दूसरे इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा.

 

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

Bank UPI Alertएचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी चेक कर लेना चाहिए. यह देखना जरूरी है कि बैंक में दर्ज ईमेल चालू है और उस तक आपकी पहुंच है. छोटे यूपीआई पेमेंट की जानकारी के लिए ग्राहक बैंक की मोबाइल ऐप में ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी देख सकते हैं. इस बदलाव का मतलब ये नहीं है कि 500 रुपये तक के पेमेंट की जानकारी मिलनी बंद हो जाएगी. ईमेल अलर्ट जारी रहेंगे और बैंक की पॉलिसी के मुताबिक ऐप या पुश नोटिफिकेशन भी मिल सकते हैं

ख़बर शेयर करें:

Back to top button