Bank Holidays: फरवरी में सिर्फ 18 दिन खुलेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट…

Bank Holidays List February 2023: फरवरी महीना आने में कुछ दिन का ही समय बचा हुआ है. फरवरी का महीना 28 दिन का होता है तो ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले आप जान लें कि इस महीने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में 28 में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. आइए आप चेक कर लें किस-किस दिन बैंक में काम नहीं होगा-
आरबीआई जारी करता है लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे.
फरवरी बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays List February 2023)
>> 5 फरवरी 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे
>> 11 फरवरी 2023 – दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
>> 12 फरवरी 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे
>> 15 फरवरी 2023 – Lui-Ngai-Ni की वजह से इंफाल के बैक बंद रहेंगे
>> 18 फरवरी 2023 – महाशिवरात्रि की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
>> 19 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे
>> 20 फरवरी, 2023 – स्टेट डे की वजह से आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे
>> 21 फरवरी, 2023 – लोसार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
>> 25 फरवरी, 2023 – चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
>> 26 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे
ऑनलाइन सुविधाओं का ले सकते हैं फायदा
बता दें बैंक की छुट्टियों के चलते भी आप ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं. यानी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन छुट्टी वाले दिन भी कर सकते हैं.
Also Read 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द होंगे ये 3 बड़े ऐलान…
चेक करें ऑफिशियल लिंक
Bank Holidays List February 2023 बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.



