Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म जारी, कट्टरपंथियों ने हिंदू कारोबारी को धारदार हथियारों से किया हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Bangladesh Hindu Violence बांग्लादेश में बीते कई दिनों से जारी हिंसा के बीच हिंदुओं के ऊपर जुल्म की इंतहा होती चली जा रही है। अब रिपोर्ट्स सामने आई है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक और हिंदू युवक पर बेरहमी से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने हिंदू युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उसे घायल कर के उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में जिस हिंदू शख्स पर हमला हुआ है उसका नाम खोकन चंद्र दास बताया जा रहा है। हिंसक भीड़ के हमले में 50 वर्षीय खोकन दास घायल हो गया और उसे आग लगा दी गई। जानकारी के अनुसार, ये घटना 31 दिसंबर को बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब खोकन दास अपने घर जा रहा था तभी भीड़ ने उसपर हमला किया।
हिंदू पर जुल्म की चौथी घटना
Bangladesh Hindu Violenceबीते कई दिनों से बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदू समुदाय के युवक के ऊपर ये चौथा हमला है। इससे पहले 24 दिसंबर को बांग्लादेश के कलिमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल नाम के शख्स को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। मयमनसिंह के भालुका स्थित एक कपड़ा कारखाने में एक हिंदू युवक की उसके सहकर्मी ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।इसके अलावा बीते 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को मैमनसिंह में भीड़ ने बेरहमी से मार डाला था और उसे बीच सड़क पर पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी थी



