Axis Bank: इस प्राइवेट बैंक ने बदले सेविंग्स और सैलरी अकाउंट से जुड़े नियम, इस दिन से होगा लागू
Axis Bank यदि आपका खाता एक्सिस बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस प्राइवेट सेक्टर बैंक (Axis Bank) ने सेविंग्स और सैलरी अकाउंट से जुड़े नियम बदले हैं। एवरेज मंथली बैलेंस शुल्क के साथ-साथ, टोटल रिलेशनशिप वैल्यू, कैश ट्रांजैक्शन शुल्क, आउटवार्ड चेक रिटर्न चार्जेस, डिलीवरी रिटर्न चार्जेस इत्यादि सेवाओं के जुड़े बदलाव किए गए हैं। बैंक ने कुछ सेवाओं को बंद करने की घोषणा भी की है।
संशोधन नियमों की जानकारी बैंक में एक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है, जो 1 दिसंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। अब केवल 3 कैश ट्रांजेक्शन निःशुल्क होंगे, वहीं अधिकतम सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। वर्तमान में बैंक 4 फ्री कैश ट्रांजे क्शन की सुविधा देता है। बदलाव डोमेस्टिक और एनआरआई ईजी एक्सेस, KRISHI और SAHAJ खातों पर पर लागू होगा।
ये भी पढ़ेंRaigarh News : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
AMB शुल्क में बदलाव
यदि खाते में एवरेज मंथली बैलेंस की जरूरत को पूरा नहीं किया गया, तो शॉर्टफॉल का 6 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। मेट्रो, अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए इसकी अधिकतम सीमा 600 निर्धारित की गई है। वर्तमान में मेट्रो और अर्बन क्षेत्र के लिए अधिकतम शुल्क 600 रुपये, सेमी अर्बन के लिए 300 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 150 रुपये शुल्क बैंक वसूलत है। कोई न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। एनआरआई ईजी खातों के लिए भी शॉर्टफॉल का 6% शुल्क लगेगा। मेट्रो ,अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिकतम चार्ज 600 निर्धारित किया गया है।
TRV शुल्क में भी संशोधन
टोटल रिलेशनशीप वैल्यू जरूरत से जुड़े बदलाव भी किए गए हैं। अब निर्धारित लेवल का 75% बनाए रखना जरूरी है। यानी ईजी एक्सेस सेविंग अकाउंट पर लागू होने वाले शुल्क आपके खातों पर लगाए जाएंगे। वर्तमान में निर्धारित स्तर का 75% बनाए रखना जरूरी है। यह बदलाव डोमेस्टिक अकाउंट के साथ-साथ एनआरआई प्राइम, प्रेस्टीज प्रायोरिटी, संपन्न, एडवांटेज, ARIES Women’s और बरगंडी अकाउंट्स पर लागू होंगे।
चेक रिटर्न शुल्क में भी बदलाव
आउटवार्ड चेक रिटर्न चार्जेस को बढ़ाकर 200 प्रति रिटर्न कर दिया गया है। वर्तमान में बैंक पहले रिटर्न के लिए 50 रुपये और दूसरे या इसके बाद के रिटर्न के लिए 100 रुपये शुल्क लगाता है। यह बदलाव डोमेस्टिक के साथ-साथ NRI ईईजी एक्सेस, एडवांटेज, एरीज वूमेंस, संपन्न, कृषि ,सहज, प्राइम, लिबर्टी, प्रेस्टीज, प्रायोरिटी और बरगंडी अकाउंट्स पर लागू होंगे।
इसके अलावा डेलिब्रेबल रिटर्न चार्जेस में भी बदलाव किया गया है, जो एनआरआई बरगंडी, प्रायोरिटी, प्रेस्टीज और प्राइम अकाउंट्स पर लागू होंगे। प्रत्येक रिटर्न के लिए 500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 50 रुपये प्रति रिटर्न है।
अब नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
Axis Bankबरगंडी अकाउंट के लिए एज रीवार्ड प्वाइंट्स में बदलाव किए गए हैं। वर्तमान में इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ओपन ऐप रजिस्ट्रेशन पर 250 एज रिवार्ड प्वाइंट्स मिलते हैं, जिसे 1 दिसंबर से बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं ईसीएस ट्रांजेक्शन पर 15 रिवार्ड प्वाइंट को बंद किया गया है।
प्रायरिटी अकाउंट के लिए एज रीवार्ड प्वाइंट्स की सुविधा भी बंद की गई है। वर्तमान में बैंक प्रति तिमाही 2,000 रुपये तक के न्यूनतम 10 प्रायरिटी डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10,000 एज रीवार्ड प्वाइंट्स देता है।
एनआरआई ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये तक के मंथली क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर अब 75 एज रीवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। न ही ईसीएस और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन पर 15 एज रीवार्ड प्वाइंट मिलेंगे।
2 हजार रुपये या इससे अधिक का रेकरिंग डिपॉजिट खुलवाने पर 300 एज रिवार्ड प्वाइंट्स की सुविधा भी बंद कर दी गई है।