Avneet Kaur: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों को बताया अफवाह, एक्ट्रेस ने बताया अपना सुंदरता का राज….

Avneet Kaur अवनीत कौर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जर्नी टेलीविजन से की थी. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेंशन के लिए सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद रूमर्स फैल गए कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. वहीं Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू में, अवनीत ने अब रूमर्स पर बात की हैवह उन सितारों में से हैं जिन्होंने टेलीविजन से फिल्मों में एंट्री की है, उन्होंने 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह करीब करीब सिंगल, टीकू वेड्स शेरू और कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.

.हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में, अवनीत कौर ने क्लियर किया कि उन्होंने लुक को और खूबसूरत बनाने लिए किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि उन्हें अजीब लगता है जब लोग यह कहते हुए कमेंट करते हैं कि वह अलग दिखती हैं और वह बदल गई हैं.इंटरव्यू में आगे अवनीत कौर ने यह भी बताया कि वह जो कुछ भी करती हैं वह केवल अपनी स्किन को टाइट करने के लिए करती हैं और आगे कहा, ‘मैंने अपने फीचर्स चेंज करने के लिए कुछ भी नहीं किया है, जैसे कि एक डिफरेंट नोज लेना. मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है.’

Read more Weather News: अगले 2 दिन में इन 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट…
Avneet Kaurअवनीत ने 2010 में ज़ी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल से ठीक पहले वह बाहर हो गईं. बाद में उन्होंने 2012 में शो मेरी मां से अभिनय की शुरुआत की और कई सीरियल्स में दिखाई दीं, जिनमें सावित्री – एक प्रेम कहानी, चंद्र नंदिनी, एक मुट्ठी आसमान और अलादीन – नाम तो सुना होगा शामिल हैं.



