Assembly Election Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान खत्म; 4 मई को आएंगे नतीजे

Assembly Election Voting देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए शाम छह बजे तक वोटिंग खत्म हो गई है. हालांकि, उन वोटर्स को वोट करने का मौका मिलेगा, जो शाम छह बजे तक बूथ में आ गए थे. चुनाव आयोग की मानें तो सबसे ज्यादा वोटिंग इस दौरान, पुडुचेरी में सबसे अधिक हुई है.
शाम छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में सबसे अधिक 89.34% वोटिंग हुई है. इसके बाद असम में 85.17 प्रतिशत तो केरलम में 77.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे. केरलम में पूर्व रक्षामंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला. उन्होंने मीडिया से कहा कि केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते हैं. राज्य में 10 साल के कुशासन की सरकार है. इसलिए प्रदेश में इस बार बदलाव होगा. इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की. इसके बाद वे पत्नी के साथ वोट डालने जालुकबाड़ी पहुंचे.
जानें तीनों राज्यों का गणित
असम में सभी 126 सीटों पर मतदान हुआ. यहां 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. केरलम में 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2.71 करोड़ वोटर्स ने ईवीएम में कैद कर दिया है. पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 20 पार्टियों ने 294 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया. दोनों राज्यों में करीब 10 लाख ऐसे वोटर्स है, जिन्होंने चुनाव में पहली बार वोट किया.
कोई तीसरी बार तो कोई बार सीएम बनने की कर रहा कोशिश
केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतरा है. असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी पांचवी बार सीएम बनने की कोशिश कर रहे हैं.
दो राज्यों से हिंसा की खबरें
Assembly Election Votingपुडुचेरी में मत्रादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई है. पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके अलावा, असम के खोवांग के कुतुहा में चुनाव संबंधी हिंसा सामने आई है. इलाके में इस वजह से तनाव फैल गया है. पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं है, जिससे स्थिति को नियंत्रित हुई.


