Amarnath News: अमरनाथ यात्रियों के बस की ब्रेक फेल.. जान बचाने चलती बस से कूदने लगे लोग, यूं बचाई गई जान
Amarnath News : जम्मू-कश्मीर: यहां हाइवे पर अमरनाथ यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के कारण बस ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया। जान बचाने के लिए बस में सवार 40 श्रद्धालुओं में कुछ लोग चलती बस से कूद गए। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
बस का ब्रेक फेल होते ही स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने बस के टायर के नीचे पत्थर रखे। कई पत्थर रखने के बाद आखिरकार बस को नियंत्रित कर लिया गया और बस को नाले में गिरने से बचा लिया। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु दर्शन करके पंजाब के होशियारपुर जा रही थे। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं।
Read more : अरबाज खान और शूरा 56 की उम्र में बनने वाले हैं पेरेंट्स
अमरनाथ यात्रियों के बस का ब्रेक फेल
Amarnath News : पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे के पास नाला था। अगर जवान बस को समय पर रोकने में कामयाब नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।