मनोरंजन

*✍️ALERT! WhatsApp के इस ऐप को भूल कर भी ना करें डाउनलोड…जाने क्या है इसके नुकसान…*

रायपुर। WhatsApp में अब एक नए स्कैम के बारे में पता चला है। एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp के एक मॉडिफाइड एंड्रॉयड वर्जन के बारे में पता चला है। इसे डाउनलोड करने पर ये यूजर के मोबाइल का कंट्रोल ले लेता है।

Kaspersky ने बताया कि FMWhastApp के नए वर्जन में Trojan Triada मौजूद है। इसके साथ एडवरटाइजिंग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) भी मौजूद है. Trojan से अफैक्टेड इस ऐप को लॉन्च करने पर ये डिवाइस के यूनिक डिवाइस आइडेंटिफाइर्स जैसे डिवाइस आईडी, सब्सक्राइबर आईडी, MAC एड्रेस को हासिल कर लेता है।

इसके बाद ये इसे रिमोर्ट सर्वर पर भेज देता है। सर्वर पर जानकारी पहुंचने के बाद सर्वर नए डिवाइस को रजिस्टर कर लेता है। फिर ऐप में मौजूद Trojan पेलोड को इनफैक्टेड डिवाइस पर डाउनलोड कर देता है. इसके बाद ये कंटेंट को डिक्रिप्ट करके इसे ऑपरेशन के लिए लॉन्च कर देता है।

रिसर्चर्स ने FMWhatsAp के जरिए इस तरह की एक्टिविटी को करने वाले कई मैलवेयर के बारे में बताया है. ये मैलवेयर डिवाइस में डाउनलोड हो जाने के बाद पेलोड डाउनलोड कर देते हैं और इससे हैकर्स डिवाइस पर मल्टीपल फंक्शन्स को परफॉर्म कर सकते हैं।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button