Alert! गेम खेलते हुए मोबाइल में हुआ ब्लास्ट – RGH NEWS
देश

Alert! गेम खेलते हुए मोबाइल में हुआ ब्लास्ट

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में मोबाइल ब्लास्ट (Mobile Blast) का मामला सामने आया है. मामला मथुरा थाना कोतवाली के मेवाती मोहल्ले का है.

जहां तेरह वर्षीय मासूम मोबाइल फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी होते ही घर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई. आइए बताते हैं पूरा मामला.

 

आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया
आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी जैसे ही पिता मोहम्मद जावेद को हुई कोहराम मच गया. परिजन आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए. इस मामले में बच्चे के पिता ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका बच्चा घर में मोबाइल से गेम खेल रहा था. तभी अचानक कमरे से तेज धमाके की आवाज आई. उन्होंने जाकर देखा तो, मासूम घायल अवस्था में बेड पर पड़ा था.

Read more:IND v BAN: वनडे के बाद अब टेस्ट की बारी… बदल गया मैच का समय

इस घटना से परिवार लोगों ने मचा कोहराम
इस घटना से परिवार के सभी लोग सहम गए. जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो, मासूम मोबाइल से झुलसा पड़ा मिला. इसके बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

 

इस संबंध में घायल बच्चे के पिता ने दी जानकारी
इस मामले में घायल बच्चे के पिता ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोबाइल एमआई कंपनी का था. हर रोज की तरह उनका बच्चा अपने मोबाइल में गेम खेल रहा था. जब वह मोबाइल में गेम खेल रहा था, उसी समय अचानक मोबाइल फट गया. मोबाइल फटने के क्या कारण रहे, यह तो मालूम नहीं, लेकिन मासूम मोबाइल से झुलस गया.

Related Articles

Back to top button