Aishwarya Rai से ED ने 5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ, दफ्तर से निकलीं बाहर – RGH NEWS
मनोरंजन

Aishwarya Rai से ED ने 5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ, दफ्तर से निकलीं बाहर

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 2016 के ‘पनामा पेपर्स लीक’ (Panama Papers Leak) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं. ईडी द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की 48 वर्षीय पुत्रवधू से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत करीब 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ हुई. अभिनेत्री जब इंडिया गेट के पास स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुईं, तो उन्होंने एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी सौंपे.

पनामा पेपर लीक मामले में सोमवार को एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रही थी, वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में सरकार पर सपा सांसद जया बच्चन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्से में तमतमाईं जया बच्चन ने केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों को यहां तक कह डाला, ‘मैं श्राप देती हूं कि BJP के बुरे दिन जल्द आने वाले हैं।’

दरअसल, नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा करने के लिए जब जया बच्चन को बुलाया गया तो उन्होंने आते ही कहा- ‘मैं आपको (चेयर पर कांग्रेस सांसद भुवनेश्वर कालिता बैठे हुए थे) धन्यवाद नहीं देना चाहती, क्योंकि समझ नहीं आता कि जब आप इस तरफ से चिल्लाकर वेल में जाते थे, उस वक्त को याद करूं या फिर आज आप जो कुर्सी पर बैठे हैं उस वक्त को।

ED ने 5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ

पनामा पेपर्स मामले से जुड़ी जांच को लेकर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय सोमवार को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पहुंची थी. ईडी ने मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था. ऐश्वर्या राय की पेशी दिल्ली स्थित लोकनायक भवन में हुई.  करीब 6 घंटे तक ऐश्वर्या राय से सवाल जवाब करने के बाद ED की पूछताछ खत्म हो गई है. ईडी ने पनामा लीक केस से जुड़े सवालों के जवाब दर्ज कर लिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय से वर्जिन आइलैंड स्तिथ अमीक प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्वामित्व को लेकर पूछताछ की गई. साथ ही, कंपनी के साल 2005 से लेकर साल 2008 तक सालाना टर्नओवर और बैंक अकॉउंट से संबंधित जानकारी भी ली गई. ED अधिकरियों के पास पनामा पेपर लीक केस में इस कंपनी से जुड़े तमाम दस्तावेज मौजूद हैं, कंपनी के बैंक स्टेटमेंट से भी ऐश्वर्या राय का आमना-सामना करवाया गया. साथ ही, कंपनी में ऐश्वर्या के माता-पिता और भाई शेयरहोल्डर थे, जिसको लेकर से भी ऐश्वर्या से सवाल-जवाब हुए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button