टेक्नोलोजी

Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका! इतने महंगे हो गए है सभी रिचार्ज प्लान,इतने नवंबर से होगा नियम लागू

टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल भारती एयरटेल ने प्रीपेड टैरिफ को रिवाइज़ करने का ऐलान किया है. जानकारी मिली है कि नया टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होगा. कंपनी प्लान की कीमतों को बढ़ाकर प्रति यूजर 200 रुपये के ऐवरेज रेवेन्यू के टारगेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. टैरिफ हाइक के बाद अब कंपनी के बेस प्लान की कीमत 79 रुपये से बढ़कर 99 रुपये हो गई है.

नए टैरिफ प्रीपेड पैक 26 नवंबर, 2021 से www. एयरटेल. in पर उपलब्ध होंगे. एंट्री लेवल टैरिफ वॉइस प्लान में 25% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के लिए ज्यादातर मामलों में वृद्धि लगभग 20 प्रतिशत है.

एयरटेल के 79 रुपये प्लान की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब ये प्लान 99 रुपये का हो गया है. प्लान में कंपनी 99 मिनट के टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी दे रही है. प्लान में कंपनी कॉलिंग के लिए 1 पैसे प्रति सेकंड का चार्ज लेती है, और इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, और अब महंगा होने के बाद इसकी कीमत 179 रुपये हो गई है.

इस प्लान की बढ़ोतरी के बाद 219 रुपये से बढ़कर 265 रुपये हो गई है.

249 रुपये की बजाय 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

379 रुपये की बजाय अब 455 रुपये खर्च करने होंगे.

598 रुपये की बजाय 719 रुपये देने होंगे.

1498 रुपये से बढ़ाकर 1799 रुपये कर दिया है.

2498 रुपये के प्लान की कीमत अब 2999 रुपये हो गई है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button