Air Ticket Price Hike: एयरपोर्ट से हवाई सफर करना होगा महंगा; 22 गुना बढ़ सकती है फीस, इस कारण टिकट के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Air Ticket Price Hike: दिल्ली और मुंबई से हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। आईजीआई एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ सकता है।दरअसल दोनों एयरपोर्ट पर यात्रियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्जेज में 22 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। यूजर्स चार्जेज बढ़ने की वजह से हवाई टिकट के दाम में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार TDSAT के हालिया आदेश में एयरपोर्ट के चार्ज कैलकुलेट करने के तरीको को रिवाइज किया गया है। इसके अनुसार दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट को साल 2009 से 2014 तक 50,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
यात्रियों से वसूली जा सकती है रकम
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस घाटे की भरपाई एयपोर्ट ऑपरेटर्स पैसेंजर फीस, लैंडिंग कॉस्ट और पार्किंग से वसूली जाएगी। अगर ऐसा हुआ, दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने वाले लोगों को अब टिकट पर ज्यादा रकम चुकानी होगी। इसके साथ ही अगर किसी ने एयरपोर्ट पर गाड़ी पार्क की, तो उसका चार्ज भी बढ़ा दिया जाएगा।
जानिए-कितना बढ़ सकता है चार्ज?
| एयरपोर्ट | यात्री प्रकार | मौजूदा UDF चार्ज ( ₹) | संभावित नया UDF चार्ज ( ₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली एयरपोर्ट | घरेलू यात्री | 129 | 1,261 |
| दिल्ली एयरपोर्ट | अंतरराष्ट्रीय यात्री | 650 | 6,356 |
| मुंबई एयरपोर्ट | घरेलू यात्री | 175 | 3,856 |
| मुंबई एयरपोर्ट | अंतरराष्ट्रीय यात्री | 615 | 13,495 |
Air Ticket Price Hikeरिपोर्ट के आने के बाद माना जा रहा है कि हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आ सकती है। ईटी की रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि आदेश की मेरिट चाहे जो भी हो, एयरपोर्ट और एयरलाइंस के बीच लंबी कानूनी लड़ाई में यात्री शिकार नहीं बनने चाहिए। यह यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि रातोरात टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो जाएगी. एयरपोर्ट तो मोनोपॉली वाले ही होते हैं और एयरलाइंस के पास यात्रियों पर चार्ज लगाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा



