देश

Air India Flight Emergency Landing: Air India की फ्लाइट AI180 की इमर्जेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी…

Air India Flight Emergency Landing एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में खराबी आ गई है, इसलिए फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी कि अचानक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रात करीब 12 बजकर 45 मिनट की बात है। विमान के बाएं इंजन में खराबी आई तो विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया, लेकिन खराबी को ठीक नहीं किया जा सका।

विमान आगे मुंबई तक जाने के लिए उड़ान नहीं भर सका, इसलिए यात्रियों को आज मंगलवार सुबह करीब 5.20 बजे ऑनबोर्ड अनाउंसमेंट करके विमान से उतरने का निर्देश दिया गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि कोलकाता में ही उन्हें उतारने का निर्णय उनकी सुरक्षा के लिए लिया जा रहा है। एयरलाइन की ओर से मुंबई पहुंचाने के इंतजाम किए जाएंगे।

 

read more Israel Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में फंसे 10हजार से ज्यादा भारतीय, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर..

 

 

पिछले 24 घंटे में वापस लौट चुकीं कई फ्लाइट

Air India Flight Emergency Landingबता दें कि सोमवार को एयर इंडिया की मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट AI-2493 को भी कैंसिल कर दिया गया था, क्योंकि एयरबस A321-211 (VT-PPL) को टेकऑफ करने में खराबी आ रही थी, इसलिए फ्लाइट लेट हो रही थी। दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए फ्लाइट बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई थी। बोइंग-737 मैक्स 8 प्लेन को शाम 6.20 बजे झारखंड की रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन रास्ते में ही टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण पायलट ने फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए मोड़ लिया और एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई।

Related Articles

Back to top button