देश

Ahmedabad Jagannath Yatra: जगन्नाथ यात्रा में भीड़ के बीच बेकाबू हुआ हाथी, भगदड़ में कई लोग घायल…

Ahmedabad Jagannath Yatra भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक हाथी दिखाई दिया, जिससे रथ यात्रा में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। रथ यात्रा 18 समूहों में बंटी हुई थी, जिसमें सबसे आगे चल रहा था। वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्परता दिखाई। रथ यात्रा की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं, पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को शाम 4 बजे खींचा जाएगा।

 

गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।

पुरी में भगवान 1 बजे रथ में बैठेंगे, 4 बजे रथ शुरू होगी

 

ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के बाद श्रृंगार किया गया। फिर खिचड़ी भोग लगा। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह 9:30 बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू हो गई हैं। रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा।

 

Read more CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख रुपए का था इनाम..

 

 

 

Ahmedabad Jagannath Yatraदोपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। ये उनकी मौसी का घर माना जाता है।

Related Articles

Back to top button