देश

Accident News: तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली,15 लोगो की हुई मौत

Accident News कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर आज सुबह 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुयों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहच बचाव की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फिलहाल इस हादसे में अभी तक 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Read more: Weather Update: मौसम में बदलाव होने के संकेत ,देश के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Accident News ट्रॉली में कई बच्चे और महिलाएं सवार थी। हादसे में अभी तक 8 महिला और 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रसाशन ने रेस्क्यू कर सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर किया है। इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इस दुर्घटना में अभी तक बच्चों समेत 15 लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है। तो कई लोगों की स्थिती गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

 

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button